फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा परिजनों ने राजमिस्त्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा परिजनों ने राजमिस्त्री को पीटा
विज्ञापन

राजमिस्त्री बोला, मजदूरी के पैसे मांगने पर लगाए झूठे आरोप
सदर थाना क्षेत्र की रूप नगर कॉलोनी की घटना, पुलिस ने मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बाड़ी माजरा की रूप नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने घर में काम कर रहे राजमिस्त्री पर 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने यहां मिस्त्री की जमकर पिटाई की। जिससे उसके सिर व अन्य हिस्सों पर चोट लग गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया। उधर, राजमिस्त्री का कहना है कि उसने व्यक्ति के घर पर काम किया था। अब मजदूरी के पैसे मांगने लगा तो उसपर बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप लगा उसकी पिटाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत पर गई बेटी से की थी छेड़छाड़ : रूप नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। शंभु कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री को उसने काम पर लगा रखा है। मंगलवार दोपहर वह जरूरी कार्य से बाजार में चला गया। इस दौरान घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी थी। बेटी किसी काम से छत पर गई थी। जब वह घर लौटा तो बेटी ने उसे बताया कि राजमिस्त्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। यह सुनते ही उसने मिस्त्री से बात की लेकिन वह उसे गलत बोलने लगा। छेड़छाड़ की बात अन्य परिजनों ने सुनी तो उन्होंने राजमिस्त्री को नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके सिर में चोट भी लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मिस्त्री को हिरासत में लिया और उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगे तो छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया : मिस्त्री
राजमिस्त्री का कहना है कि वह रूप नगर में उक्त व्यक्ति के घर पर कई दिन से काम कर रहा था। उसकी मजदूरी के हजारों रुपये उनकी तरफ बकाया है। वह कई दिन से रुपये मांग रहा था लेकिन वे हर बार टाल मटौल कर देता। मंगलवार को भी उसने अपनी मजदूरी के रुपये मांगे थे। उसके रुपये न देने पड़ जाए इसलिए उस पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा दिया। जब वह छत पर काम कर रहा था तो वहां अन्य मजदूर भी थे। इस बारे में मजदूरों से भी पूछताछ की जा सकती है।
सदर थाना एसएचओ सुनील का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें