फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो अड़ाकर रोक पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर चालक का अपहरण कर लूटा डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो अड़ाकर पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर चालक का अपहरण कर लूटा डंपर
विज्ञापन

- फर्कपुर के गांव सुढैल के पास अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, अगवा कर पानीपत जाकर छोड़ा
-दराजपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन बिछाने के लिए मिट्टी लेने जा रहा था चालक
- पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण व लूट का किया पर्चा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दराजपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक नई रेल लाइन बिछाने के लिए मिट्टी लेने जा रहे चालक आबिद के डंपर के आगे पांच बदमाशों ने स्कॉर्पियो अड़ाकर रोक लिया। कार से दो बदमाशों ने निकलकर डंपर चालक से मारपीट की और कट्टा दिखाकर उसका अपहरण कर डंपर लूट लिया। तीन बदमाश चालक को अगवा कर पानीपत ले गए, यहां उसे रात के समय सुनसान स्थान पर छोड़ किया। जबकि दो बदमाश उसका डंपर लेकर वहां से फरार हो गए। किसी तरह आबिद यमुनानगर पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आबिद की शिकायत पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण करने, डंपर लूटने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान के अलवर जिला के गांव सरेकलां निवासी आबिद ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दराजपुर में नई रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। यहां मिट्टी डालने के लिए ठेकेदार ने ठेका ले रखा है। वह ठेकेदार के पास डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम करता है। देर रात करीब पौने 12 बजे वह सुढैल के पास मंडेबरी क्षेत्र से मिट्टी भरने के लिए डंपर लेकर जा रहा था। जब वह सुढैल के नजदीक पहुंचा तो उसके साथ यह घटना हुई। उसने बताया कि तीन बदमाश उसे कार में अगवा करके पानीपत की तरफ निकल पड़े। जबकि दो बदमाश उसका लूटा हुआ डंपर लेकर फरार हुए। पानीपत से करीब 12 किलोमीटर पहले बदमाशों ने जीटी रोड से कार को एक सुनसान सड़क की तरफ मोड़ दिया और उसे छोड़क वहां से फरार हो गए। वहां से जीटी रोड पर चल रहे वाहनों की लाइटें दिखाई दे रही थी। उन्हें देखता हुआ वह जीटी रोड पर पहुंचा और वहां से यमुनानगर। यहां आकर उसने आपबीती ठेकेदार व अन्य मजदूरों को दी। इसके बाद थाने पहुंचा और शिकायत दी। पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, लूट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चालक की निशानदेही पर पानीपत पहुंची टीम : चालक के बयान लेने के बाद फर्कपुर एसएचओ नरेंद्र राणा पुलिस टीम के साथ उसे लेकर पानीपत पहुंचे। आरोपियों ने चालक को जहां छोड़ा था। पुलिस ने वहां की जांच की। लेकिन पुलिस को यहां कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सुढैल के नजदीक चालक से डंपर लूटने के मामले में पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का पर्चा दर्ज किया है। जांच के लिए पुलिस पानीपत गई थी। लेकिन वहां से कोई सुराग नहीं लग पाया। डंपर के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें