फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाथरूम में शॉवर पाइप पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दोनों पक्षों में बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

- मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने कराया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की रघुनाथपुरी कॉलोनी में विवाहिता का शव बाथरूम में शॉवर के पाइप पर फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस भी हुई। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
पंजाब के जिला संगरूर के गांव रामगढ़ निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सोनिया (25) की शादी वर्ष 2012 में रघुनाथपुरी निवासी नीरज के साथ हुई थी। जिस घर में सोनिया की शादी हुई, उसी घर में उसकी छोटी बहन की भी नीरज के भाई के साथ शादी हुई थी। बुधवार देर रात सोनिया छत पर गई। उस समय अन्य परिजन भी घर पर थे। कुछ देर बाद तक जब वह नीचे नहीं आई तो उसके पति व अन्य परिजनों ने उसे आवाज देकर बुलाया। जवाब न आने पर जब वे उसे देखने के लिए छत पर गए तो वहां बाथरूम के शॉवर के पाइप पर वह फंदे से लटकी मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सतबीर का आरोप है कि उसके बेटी के ससुराल के लोगों ने फोन पर उन्हें सोनिया के जहर खाने की सूचना दी थी, जब यहां आकर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस मामले की जांच करे। मौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिन्होंने आस-पास से तथ्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुशल पाल, रामपुरा चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें