फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय बेटे के साथ महिला हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्षीय बेटे के साथ महिला हुई लापता
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव ठसका से एक महिला अपने तीन वर्षीय लड़के के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं एक अन्य स्थान से एक युवती बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव ठसका निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी तीन वर्षीय लड़के के साथ 27 मई को किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उन दोनों का कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी व लड़के का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, वाल्मीकि बस्ती निवासी महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की 23 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें