फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व व्यक्ति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व व्यक्ति लापता
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से एक युवक व व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांधी नगर कालोनी सुनील कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई साढ़े 18 वर्षीय संजय कुमार 26 मई को किसी काम से बाहर गया था। मगर उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसके भाई का कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मधुर कालोनी निवासी दुष्यंत चौहान ने बताया कि उसका भाई 42 वर्षीय विक्रम चौहान मॉडल टाउन स्थित एमएलएन स्कूल में गया था मगर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें