घर के बाहर से बाइक चोरी
रादौर। बापा में एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में शमशेर अहमद ने बताया कि रात को करीब 8 बजे उसने अपनी प्लेटिना बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। थोड़ी देर बार घर से बाहर आया तो उसने देखा कि उसकी बाइक गायब थी। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।