अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी
यमुनानगर। जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव दामला निवासी सुलेमान ने बताया कि वह बाइक पर रघु कालोनी में किसी काम से गया था। उसने बाइक कालोनी में सड़क किनारे खड़ी कर दी। जहां से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गांव रजपुरा निवासी श्याम लाल ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक को रॉयल पैलेस दोसड़का से चोरी कर ली।
वहीं, चोरों ने गांव चंगनौली निवासी प्रिंस की बाइक को चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।