फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में बिना खेले ही गुरु नानक खालसा कॉलेज जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जोनल कॉलेज फुटबाल टूर्नामेंट गुरु नानक खालसा कॉलेज जीता
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में चल रहे चार दिवसीय अंतर जोनल कॉलेज फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मैच अपेक्स कॉलेज व गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के बीच खेला गया। अपेक्स कॉलेज किसी कारणवश मैदान में नहीं पहुंच पाई जिसके तहत गुरु नानक खालसा कॉलेज को विजयी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यमुना ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के मैनेजमेंट के सदस्य एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर अर्जुन जोहल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत करने का सुझाव दिया और जीतने वाली टीम यमुना ग्रुप उनके कोच टीम यमुना ग्रुप के सभी सदस्य को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन यमुना ग्रुप में करवाए जाएंगे। मंगलवार को होने वाले फाइनल मैच यमुना कॉलेज व खालसा कॉलेज के बीच खेला जाएगा। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में मंडल खेल अधिकारी उत्तर रेलवे जगाधरी वर्कशॉप राजीव बजाज मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन चौधरी रजिंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन इंद्रपाल सिंह बब्बल, यमुना कॉलेज के जनरल सेक्टरी सतपाल सिंह रोजी, मनेजमेंट सदस्य अर्जुन चौधरी, यमुना कॉलेज के स्पोटस डॉयरेक्टर डॉ. राजेंद्र सांगवान, वेट लिफ्टिंग कोच सुशील कुमार, नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ, मैच रेफरी नीरज, मयंक जोशी अमित राणा, यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के मैनेजमेंट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें