जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत
यमुनानगर। एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला। इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जगाधरी की द्वारकापुरी निवासी जयपाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब हुई तो परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर में लेकर आए। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पहुंची जयपाल की चचेरी बहन ने बताया कि उसका भाई चार पहिया वाहन चलाता है।