रॉड व डंडों से हमलाकर युवक को किया घायल
यमुनानगर। सुभाष नगर निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह कॉलोनी में किसी काम से जा रहा था। इस दौरान उसे रास्ते में जड़ौदा निवासी इमरान अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल गया और उसके साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। उसने विरोध जताया तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर डंडों व सरियों से हमला करके घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और किसी तरह से युवक को उनके चंगुल से छुड़वाया। गंभीर अवस्था में वे युवक को अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने निखिल की शिकायत पर जड़ौदा निवासी इमरान, तेलीपुरा निवासी आशीक, शांति कॉलोनी निवासी बलराम व हनुमान गेट निवासी सूच्चा के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।