फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति व ससुर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी पति व ससुर को भेजा जेल
विज्ञापन

-कैंसर से पीड़ित सास को अभी गिरफ्तार नहीं किया-
रादौर। गांव भागुमाजरा में दहेज को लेकर विवाहिता का गला घोटकर हत्या के मामले में रादौर पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को जिला न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी सास व गांव भागु माजरा की पूर्व सरपंच गुरमेज कौर को पुलिस ने अभी गिरफ्तार नहीं किया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि गुरमेज कौर कैंसर से पीड़ित है। ज्यादा बीमार होने के कारण उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर, थाना बिलासपुर निवासी श्रवण कुमार ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बेटी मेघा रानी (23) की शादी 28 फरवरी 2017 को गांव भागुमाजरा निवासी हरविंद्र उर्फ जोनी से की थी। शादी में उसने अपनी बेटी को हैसियत से बढ़कर दान दहेज दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद उसके पति हरविन्द्र, ससुर पुर्णचंद व सास गुरमेज कौर ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। दहेज की मांग को लेकर वीरवार को उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें