फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाईयों ने जमीन बेचने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे ब्याने के 43 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन भाइयों ने जमीन बेचने के नाम पर बयाने के 43 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

- गांव भटौली का मामला, रूलाखेड़ी के तीनों भाइयों सहित पांच पर धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सदर जगाधरी के गांव भटौली में तीन भाइयों ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर बयाने के 43 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गांव भटौली निवासी अनु कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी में रूलाखेड़ी निवासी जरनैल सिंह ने उसे भटौली एरिया में ही खेती लायक जमीन दिखाई। वह जमीन उसे पसंद आ गई। आरोपी ने अपने दो भाइयों व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त जमीन का सौदा कर लिया। उसने 13 जनवरी को आरोपियों को 43 लाख रुपये बयाना दिया और पक्का एग्रीमेंट लिखवा लिया। आरोपियों ने कुछ दिन बाद रजिस्ट्री करवाने का वादा किया। काफी समय निकलने के बाद भी आरोपियों ने न तो रजिस्ट्री कराई न बयाने की राशि लौटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अनु कांबोज की शिकायत पर रूलाखेड़ी निवासी जरनैल सिंह, उसके भाई करनैल सिंह व रणधीर सिंह के अलावा रूलाखेड़ी के गगन और बुढेड़ी के सुभाष पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना सदर जगाधरी एसएचओ नवीन का कहना है कि सीआईए वन के पास से अभी मामला उनके पास आया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें