फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने वृद्ध को पीटा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के भगासा चौराहे के निकट मंगलवार की शाम मनबढ़ों ने मामूली कहासुनी के दौरान एक वृद्ध की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल वृद्ध की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भगासा गांव निवासी जैनू सिंह (60) मंगलवार की शाम बाजार से घर लौट रहे थे। वह भगासा चौराहे के पास पहुंचे थे तभी वहां पहले से ही कुछ लोग एक साइकल सवार को रोककर कहासुनी कर रहे थे। जैनू सिंह ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। वह मौके से सौ मीटर आगे अपने घर की तरफ पहुंचे थे तभी पीछे से पहुंचे मनबढ़ों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे तो मनबढ़ फरार हो गए। घायल वृद्ध को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें