फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शादीपुर रोड पर रायपुर के नजदीक बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गइ। हादसे में बाइक पर बैठा उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, गांव भंभौली के नजदीक डंपर की चपेट में आने से बाप-बेटी घायल हो गए।
पश्चिमी बंगाल के गांव बाराकोदली निवासी मिजानूरदीन अली (19) एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। वह शादीपुर में किराये के मकान में रहता था। बुधवार सुबह मिजानूरदीन अपने साथी असम निवासी नाजीमुल के साथ बाइक पर काम पर जा रहे थे। शादीपुर रोड रायपुर के नजदीक पीछे से तेज गति से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। मिजानूरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। नाजीमुल घायल हो गया। आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
डंपर की टक्कर से बाप-बेटी घायल :
गांव मिल्क माजरा निवासी गुरशरण सिंह अपनी बेटी तरनप्रीत कौर के साथ बाइक पर किसी काम से जगाधरी आए थे। वापस लौटते वक्त जगाधरी-अंबाला मार्ग पर गांव भंभौल के नजदीक तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाप-बेटी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें