फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर कर दिया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर कर किया घायल
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव जयरामपुर के नजदीक दो युवकों ने एक युवक को डंडो से पीटकर घायल कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए दो युवकों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अलीपुरा निवासी सुशील कुमार ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पिछले कुछ समय से गांव के आशीष के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी चली आ रही है। दोपहर के वक्त वह गांव जयरामपुर में किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान उसे वहां पर उनके गांव का आशीष व उसका एक अन्य साथी मिल गया और उनसे कहासुनी करने लगे। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर आरोपी आशीष को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें