फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आए अपराधियों रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से बाहर आए अपराधियों रखें नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। एसपी जीआरपी सुभाष चंद दुबे ने कहा कि जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी सतर्क रहे। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए।
मुरादाबाद से एसपी जीआरपी सुभाष चंद दुबे रविवार दोपहर ढाई बजे दुर्गायानी एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली जीआरपी के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर हुई आपराधिक घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए। हाल ही में जेल जमानत पर छूटकर आए अपराधियों पर नजर रखी जाए। ट्रेनों में सफर करने वाले संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाएगी। पुलिसकर्मी ट्रेनों में यात्रियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लें और अपने मोबाइल फोन नंबर यात्रियों को दें। ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत जानकारी मिल सके। इस दौरान जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिसौदिया सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर पकड़ा चोर
सहारनपुर। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुुमार सिसौदिया ने बताया कि रविवार दोपहर नवादा रोड निवासी इंद्रजीत ने थाने पर आकर सूचना दी कि स्टेशन परिसर से उसका सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज कर सामान की तलाश की। प्लेटफार्म नंबर से दो से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी के पास से इंद्रजीत का सामान बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र सोमपाल निवासी गांव कुरड़ी कोतवाली देवबंद बताया। जीआरपी ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें