राजू जगत
कैथल। एटीएम कार्ड बदलकर व बैंक अधिकारी बनकर लोगों को खूब ठगा जा रहा है। पिछले करीब तीन-चार सालों से लगातार एटीएम कार्ड बदलकर व बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के मामले सामने आए हैं। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। पुलिस केवल धोखाधड़ी का केस दर्ज कर देने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं कर रही है। वर्ष 2017 में 48 मामले एटीएम कार्ड बदलने व बैंक अधिकारी बनकर फोन करने के करीब दो दर्जन मामले आए हैं।
सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद भी कोई मदद नहीं : एटीएम कार्ड बदलने के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों को देखने के बाद भी उन तक नहीं पहुंच पा रही है। जब आरोपी एटीएम कार्ड बदलते हैं तो उसमें उनकी फुटेज सामने आ जाती है। पीड़ित व्यक्ति थानों के चक्कर काट-काट कर थक जाता है। लेकिन आरोपी काबू नहीं आते हैं।
गिरोह में शामिल ठग बैंक अधिकारी बनकर कर रहे हैं फोन : लोगों को ठगने के लिए कुछ लोग बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं, वे एटीएम कार्ड के बंद होने व उसके वेरीफिकेशन करने के बात कहकर एटीएम कोड पूछ कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि जब फोन की आईडी तक पुलिस के पास पहुंच जाती है तब भी वह आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है।
पीड़ित बोले फोन नंबर व फुटेज देखने के बाद भी नहीं पकड़े जा रहे आरोपी : ठगी के शिकार पूंडरी निवासी रमेश, प्रताप गेट निवासी रामकुमार, मोहित, महिला सुमन ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकले गए हैं। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। महिला सुमन ने बताया कि एक साल पहले उसके पास फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड की पूरी डिटेल ली थी। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार से अधिक रुपये निकाले गए थे। लेकिन अभी तक कुछ भी सुराग नहीं मिला है। उसने पुलिस को शिकायत में फोन नंबर भी दिया था।
सिविल लाइन थाना एसएचओ जयबीर ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर फोन करने के मामलों में जांच में कई आईडी नकली मिलती है। यह लोग ऑन लाइन शॉपिंग आदि कर लेते हैं। एटीएम के निकट सादी वर्दी में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि आरोपी को काबू किया जाए।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर फोन कॉल से ऑन लाइन शॉपिंग हो रही है। ऐसे में दूसरे स्टेट से फोन आते हैं। जिनको ट्रेस करने का प्रयास किया जाता है। वही एटीएम से मिलने वाली फुटेज को सीआईए पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही इन मामलों में सफलता मिलेगी। लोग भी सावधानी बरतें। बिना जांचे-परखे किसी को अपने एटीएम का कोड ना बताएं।
फ्लैग- एटीएम कार्ड बदलकर और फॉल्स कॉल करके जिला वासियों से लगातार हो रही है ठगी
हेडिंग- 48 मामलों में एक भी नहीं हुआ ट्रेस, पुलिस कहती है- जांच अभी जारी है
फोटो नंबर-14