फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़ हजारों का सामान, बाड़े से बकरियां व ट्यूबवेल से मोटर चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अलग अलग तीन स्थानों पर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़ हजारों का सामान, बाड़े से बकरियां व ट्यूबवेल से मोटर चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरों ने बुड़िया क्षेत्र के गांव सुघ स्थित फैक्ट्री के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं खिजराबाद में बाड़े में बंधी बकरियां व मडौली मेें ट्यूबवेल रूम से मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुड़िया निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव सुघ में फैक्ट्री बनाई हुई है। 29 दिसंबर की रात को वह फैैक्ट्री से काम खत्म करके गेट का ताला लगवाकर घर चला गया था। सुबह जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो गेट का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर फैक्ट्री से 20 बैंटरियां, जनरेटर सेट, सात एल्यूमीनियम पंखे जनरेटर सेट और तांबे की तारें गायब मिली। उसने अज्ञात लोगों पर फैक्ट्री में चोरी करने का आरोप लगाया है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 40-50 हजार रुपये बताई जा रही है। उसने चोरी की सूचना पुलिस का दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
बाडे़ से पांच बकरियां व दो बक रे चुराएं :
खिजराबाद में फकीर मौहल्ला निवासी शराफत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर के नजदीक ही बकरियों का बाड़ा बनाया हुआ है। रोजाना की तरह देर शाम को भी उन्होंने बकरियों को खाना दाना खिलाकर बांध दिया था। सुबह करीब सात बजे जब वह बाड़े में गए तो उन्होंने देखा कि बाड़े से बकरियां गायब है। उन्होंने आसपास के लोगों से बकरियों के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि उनके बाड़े से किसी अज्ञात ने पांच बकरियां व दो बकरे चोरी कर लिए। इनकी कीमत करीब 12 से 15 हजार रुपये थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
ट्यूबवेल रूम से मोटर चोरी
मंडौली निवासी निसार अहमद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने उनके ट्यूबवेल रूम से मोटर चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब 25 सौ रुपये थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें