फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ट्रेन में चढने पर चलती ट्रेन से कूदा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गलत ट्रेन में चढ़ने पर चलती ट्रेन से कूदा युवक, गंभीर
अंबाला की बजाए सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेन में हो गया था सवार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गलत ट्रेन में चढ़ने पर एक युवक ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बिहार के जिला छपरा निवासी रविंद्र शाह सोनीपत में मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को वह यमुनानगर किसी काम से आया था। काम समाप्त कर सोनीपत जाने के लिए वह वह यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर गया। इस दौरान स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सवार हो गया। जब ट्रेन रवाना हुई तो उसने देखा कि ट्रेन अंबाला की बजाए सहारनपुर की ओर जा रही है। ट्रेन में भीड़ के चलते उसे खिड़की तक पहुंचने में काफी देर हो गई। तब तक ट्रेन की स्पीड बढ़ गई। जब ट्रेन यमुना गली रेलवे फाटक के पास पहुंची तो वह चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें