सुनार ने 50 हजार लेकर नहीं दिए गहने
-विधवा ने सीएम विंडों पर दी शिकायत-
बिलासपुर । सुनार ने पैसे लेकर समय पर गहने नहीं दिए तो बिलासपुर के पाल गड़रिया मोहल्ला निवासी विधवा प्रकाशो देवी ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर सुनार के खिलाफ कार्यवाही कर उसकी बेटी की शादी के गहने दिलाने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री के नाम दी शिकायत में प्रकाशो ने कहा कि वह बहुत गरीब व विधवा है और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। प्रकाशो देवी ने बताया कि उसने बिलासपुर के एक ज्वेलर को अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनवाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। शादी में चार दिन का समय शेष रह गया है और दुकानदार ने अपनी दुकान बंद कर दी है।गहने लेने के लिए प्रकशो देवी दो महीने से उसकी दुकान व घर के चक्कर काट रही है। प्रकाशो देवी ने 13 नवंबर को थाना बिलासपुर में भी उक्त दुकानदार से गहने दिलाने की गुहार लगाई थी, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। विधवा प्रकाशो अपनी बेटी की शादी का कार्ड लेकर पुलिस के चक्कर काट रही है।