दो मोटरसाइकिलें भिड़ी, एक की मौत, एक घायल
छछरौली। कोट शेरपुर रोड पर बलौली गांव के पास दो बाइक आपस में टकराने की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर भवन निर्माण का कार्य कर छछरौली से अपने गांव ललहाड़ी जा रहे थे। ललहाडी निवासी भगवान दास ने बताया कि वह अपने साथी जसबीर के साथ छछरौली में भवन निर्माण में मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे दोनों छछरौली से ललहाडी अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में बलोली मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व राहगीरों की मदद से उनको ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भिजवाया गया। यहां इलाज के दौरान जसबीर की मौत हो गई। भगदवान दास की एक टांग व बाजू में फ्रेक्चर फ्रैक्चर है। थाना प्रभारी छछरौली विरेंद्र राणा ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ बाइक के नंबर के आधार पर 304ए का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।
फोटो-9