फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में लगे ईएसआई ने देसी कट्टे संग पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा में लगे ईएसआई ने देसी कट्टे संग पकड़वाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। गांव छाजपुर खुर्द में पंचायती भूमि से कब्जा छुड़वाने के बाद पनपे विवाद में घायल भज्जी को उसी के गनमैन ने अवैध हथियार के साथ पकड़वा दिया। वहीं कट्टा देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार छाजपुर गांव में पिछले साल पंचायती जमीन कब्जा हटवाने के बाद गांव में विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि भज्जी घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले को देखते हुए भज्जी को गनमैन मुहैया करा दिया था। वीरवार को गांव छाजपुर खुर्द में भज्जी उर्फ भजन के पास पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर लगाए गए पुलिस गनमैन ईएसआई जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर था। ड्यूटी के दौरान पुलिस गनमैन ईएसआई जितेंद्र कुमार ने देखा कि भज्जी के पास एक युवक जींद निवासी जयवीर आया और उसे पॉलीथिन दी है, तभी गनमैन जितेंद्र को शक हुआ। उसने पॉलीथिन की जांच की तो उसमें एक देसी कट्टा 32 बोर का मिला, तभी गनमैन ईएसआई जितेंद्र कुमार ने इसकी सूचना सनौली थाना प्रभारी सुमित कुमार को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ सुमित कुमार व हवलदार धर्मपाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और भज्जी की तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध रूप से देसी कट्टे 32 बोर मिला। पॉलीथिन में कट्टा देने वाले युवक जयबीर निवासी जींद को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

यह है मामला
बता दे कि गांव छाजपुर खुर्द में 12 जून 2016 को पंचायती भूमि से कब्जा छुड़ाने में पंचायत का सहयोग करने की रंजिश को लेकर गांव के दर्जनों लोगों ने भज्जी और हरी को मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हरी की मौत हो गई थी और भज्जी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा उसकी सुरक्षा की मांग को लेकर एक गनमैन दिया गया था। गांव के सरपंच सोहनलाल और एक अन्य युवक सहित तीन लोगों को तीन पुलिस गनमैन मिले हुए हैं।
विज्ञापन

छाजपुर निवासी भज्जी के गनमैन ने उसके पास से देसी कट्टा बरामद किया है। उसको उसी वक्त जींद के एक युवक ने कट्टा दिया था। यह मामला आम्र्स एक्ट में आता है। पुलिस ने दोनों भज्जी कट्टा देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुमित कुमार, प्रभारी, थाना सनौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें