फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

कलावड़ गांव की घटना, पुलिस ने तीनों आरोपियों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव कलावड़ में तीन युवकों ने घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है।
विज्ञापन

कलावड़ निवासी 45 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ सितंबर को वह घर पर अकेली थी। उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान लवाना निवासी संजीव कुमार उनके गांव निवासी मलकीत व बलराम के साथ मिलकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसे घर में अकेला देख उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने आपबीती अपने पति व अन्य परिजनों को बताई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई कुसुम लता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें