नहर में डूबे अमर सिंह का शव मिला
रादौर। चार दिन पहले नहर में डूबे नाचरौन का शव ठसका पावर प्लांट से मिला है। पिछले चार दिनों से ग्रामीण युवक को आवर्धन नहर में खोज रहे थे। उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम को लगभग साढे़ चार बजे उनके गांव का युवक अमर सिंह आवर्धन नहर में राख फेंकने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और युवक नहर में गिरकर लापता हो गया। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को युवक का शव पानी पर तैरता हुआ मिला। जिसके बाद मामले की सूचना जठलाना पुलिस को दी गई।