फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ ने पकड़े तीन चोर, कबूली चार वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ के सामने से भाग गया एक आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली के पास चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। इधर, पकड़े गए आरोपियों ने चार वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। टीम ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चार आरोपी चोरी की फिराक में पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली के पास घूम रहे हैं, जो दिन में रेकी कर रात को चोरियां करते हैं। इस पर सब इंस्पेक्टर जयपाल आर्य, धर्मपाल, अनिल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम मौके पर पहुंची भी, मगर सिर्फ तीन को ही पकड़ने में कामयाब रही। एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा। भागे आरोपी का नाम दडवा निवासी बल्ला बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम दडवा निवासी माली, ताजेवाला निवासी पप्पी और ऋषिपाल बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूली ये चार वारदातें
इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चार चोरी की वारदातें कबूल की हैं। आरोपियों ने बताया कि 23 सिंतबर की रात को गांव नगला खालसा में किराना की दुकान से घी, रिफाइंड सहित करीब 40 हजार का सामान, 11 अगस्त को मुस्तफाबाद अनाजमंडी में बने आढ़त के गोदाम में धान साफ करने वाली दो मोटरें, 22 सितंबर को सिविल लाइन जगाधरी निवासी संजय की जड़ौदा गेट फैक्ट्री से पांच बोरी तांबा, सात अक्तूबर को गौरी शंकर मंदिर जगाधरी के समीप अक्षित मित्तल की बर्तन की फैक्ट्री से पांच बोरी पीतल चोरी की है। आरोपियों से चारों वारदातों में चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर करीब 36 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें