नेवढ़िया। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में छेड़खानी की घटना के चौथे दिन सोमवार को भी तनावपूर्ण शांति रही। एहतियात के तौर पर अभी भी पुलिस बल तैनात है।
गोपालापुर बाजार में जयप्रकाश सहज जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम समुदाय विशेष के युवक सहज जनसेवा केंद्र के पास ही लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जयप्रकाश जायसवाल के बेटे ने उन्हें मना किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व पथराव का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष दीक्षित का कहना है कि बाजार और आसपास के गांवों में भी पूरी तरह शांति है। दोनों पक्षों में अभी भी तनाव है। इसको देखते हुए अभी गांव में पुलिस बल तैनात है।