फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला बस स्टैंड के स्वीपर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फतेहपुर पुल के नजदीक रविवार को पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त ताजकपुर निवासी 55 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई। धनीराम जगाधरी बस स्टैंड पर स्वीपर के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोगों ने फतेहपुर पुल के नजदीक एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते पर शहर जगाधरी पुलिस पहुंची, लेकिन उन्होंने अपना एरिया न होने की बात कहते हुए सदर जगाधरी पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सदर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त जगाधरी बस स्टैंड पर तैनात स्वीपर ताजकपुर निवासी धनीराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें