फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूल इस्जैक कर्मचारी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर झूलता मिला युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की गुलाब नगर कॉलोनी में कमरे में किराए पर रह रहे एक कंपनी के कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक जींद के सफीदो का रहने वाला था। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के ताऊ के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

गुलाबनगर में बुधवार देर शाम लोगों ने बंद कमरे में युवक को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। जांच करने पर उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। रविवार सुबह जींद के सफीदो से सतनारायण और अन्य लोग आए। जिन्होंने उसकी शिनाख्त सफीदो निवासी अंकुश (22) के रूप में की। सतनारायण ने पुलिस को बताया कि उन्हें बुधवार शाम फोन पर सूचना मिली थी कि उसके भतीजे अंकुश की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना पाते ही वे पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे, यहां उन्होंने उसकी शिनाख्त की। उसकी टांग व बाजू पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि अंकुश उर्फ कालू पिछले दो साल से इस्जैक कंपनी में काम कर रहा था। उसने रहने के लिए गुलाब नगर में किराए पर एक कमरा ले रखा था। जिसमें वह कुछ युवकों के साथ रहता था। पोस्टमार्टम हाउस से वह उस कमरे पर गया जहां अंकुश किराये पर रहता था। वहां पर उसे पड़ोसियों ने बताया कि अंकुश का एक्सीडेंट नहीं हुआ बल्कि उसने सुसाइड किया है। इसके बाद वह हमीदा चौकी में गया। पुलिस ने उसे बताया कि अंकुश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें