फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला भोजन खाने से दंपति व बेटे की तबीयत बिगड़ी, विवाहिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला भोजन खाने से दंपति और बेटे की तबीयत बिगड़ी, विवाहिता लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। करेहड़ा गांव में जहरीला पदार्थ मिला भोजन खाने से दंपति और उनके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जहरीला भोजन खाने की पुष्टि हुई। घटना के बाद से घर से विवाहिता लापता है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता ने अपने पति और सास ससुर को भोजन में जहरीला पदार्थ दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार करेहड़ा निवासी कमल ने बताया कि सोमवार दोपहर को उसकी पत्नी ने उसे व उसके पिता रामनाथ व मां इंदिरा को भोजन परोसा। उन तीनों ने भोजन खाया। भोजन खाते ही कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ते ही अन्य परिजनों व पड़ोस के लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच करके बताया कि भोजन में कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से विवाहिता घर से लापता है। उनका आरोप है कि उसी ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें