एक्टिवा से आभूषणों से भरा बैग चोरी
यमुनानगर। शहर के भाटिया बिल्डिंग के पास से गुरुवार देर शाम एक्टिवा से आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना है कि, बैग में डेढ़ लाख के आभूषण थे।
बृजपुरी कॉलोनी के नरेश कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह रात करीब आठ बजे बैग में सोने-चांदी के आभूषण लेकर एक्टिवा से घर जा रहा था। रास्ते में भाटिया बिल्डिंग के समीप वह सामान खरीदने के लिए रुका तो किसी ने एक्टिवा से बैग चोरी कर लिया। बैग की आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने,चांदी के आभूषण थे। इसके चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई।