फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितता बरतने पर ककडौनी के पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता पर ककडौनी के पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर पुलिस ने गांव ककडौनी के पूर्व सरपंच के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता बरतने और पंचायती फंड के पैसों का दुरुपयोग करने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई खंड बिलासपुर के बीडीपीओ दिनेश कुमार की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खंड बिलासपुर के बीडीपीओ दिनेश कुमार ने बताया कि गांव ककडौनी में 2010 के पंचायती चुनाव में ऋषिपाल को सरपंच चुना गया था। गांव के ही कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच ऋषिपाल पर अपने कार्यकाल के दौरान 2010 से 2015 तक विकास कार्यों में अनियमितता बरतने और पंचायती फंड के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच में पूर्व सरपंच ऋषिपाल दोषी पाए गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद पूर्व सरपंच ऋषिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद पूर्व सरपंच ऋषिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें