चार मवेशी के साथ दो लोग गिरफ्तार
बरगदवां। क्षेत्र के चकरार के पास एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार की भोर में चार मवेशी ले जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। मवेशियों के साथ उसे निचलौल कस्टम को सौंप दिया गया। बरगदवां बीओपी के एसएसबी जवान बीती रात बार्डर से सटे चकरार गांव के पास गश्त पर थे। भोर में करीब 3 बजे पिलर संख्या 15 के समीप उन्हें कुछ मवेशी झुंड में नेपाल की ओर जाते दिखे। एसएसबी के जवानों ने चार मवेशियों के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान संतोष यादव तथा भुवर यादव निवासी पड़री जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई। बीओपी के उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए शख्स व मवेशी को निचलौल कस्टम को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।