ठेकेदार के कारिंदों से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने की झड़प, चार पर केस
बिलासपुर। रणजीतपुर-बिलासपुर मार्ग पर गांव मुगलवाली के बस स्टैंड के समीप रॉयल्टी न कटवाने को लेकर हुई झपड़ में पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस को रायल्टी ठेकेदार के कारिंदे संदीप ने बताया कि शनिवार रात को मुगलवाली रायल्टी नाके पर पर्ची काट रहे थे। उसी समय कुछ युवक ट्रैक्टर ट्राली में रेत-बजरी मैटेरियल लेकर आ गए। कर्मचारी ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की गति बढ़ा दी। कारिंदों ने उनका पीछा किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। इस पर आरोपियों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने जिला कैथल निवासी संदीप की शिकायत पर गांव रणजीतपुर के किरणपाल, रानीपुर के रजत सहित दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।