फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी

Tue, 11 Aug 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कमानी चौक के नजदीक कार सवार तीन युवकों ने हरिनगर निवासी मोनू उर्फ मुंशी से मारपीट कर एक मोबाइल और एक हजार रुपये की नकदी और आई कार्ड लूट लिया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया।
विज्ञापन


देर शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान कांसापुर निवासी सुफियां, वीना नगर कैंप निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सन्नी और लाजपत नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई।

मोनू उर्फ मुंशी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लाजपत नगर में काम करता है। शुक्रवार देर शाम वह काम समाप्त कर घर लौट रहा था। कमानी चौक के नजदीक पीछे से से एक कार आई। कार उसके आगे रुक गई।
विज्ञापन


कार में से तीन युवक बाहर आए और उसे रोक लिया। युवकों ने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके पास से एक हजार रुपये, मोबाइल व आई कार्ड लूट लिया।

उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें