फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Mon, 27 Jul 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस के एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी की दर्जनभर बाइक बरामद की हैं। आरोपी यमुनानगर से बाइक चोरी करके यूपी और यूपी से बाइक चोरी कर यमुनानगर में बेच देते थे। पूछताछ में आरोपियों से अभी अन्य बाइक चोरी की वारदात का खुलासा होने की भी उम्मीद है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल को सूचना मिली थी कि यूपी के गांव मांजेपुर निवासी अमरजीत उर्फ सेठी व उसका साथी हरजीत चोरी की दो बाइक लेकर सहारनपुर से यमुनानगर की ओर आ रहा है। एएसआई सुखविंद्र व एएसआई श्याम श्याम लाल के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गईं। एक टीम ने फतेहपुर पुल के नजदीक नाकाबंदी कर आरोपी अमरजीत को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी टीम ने आरोपी हरजीत सिंह को शहर के सिटी सेंटर के नजदीक से चोरी की बाइक के साथ काबू किया। पूछताछ की गई तो आरोपियों ने एक दर्जन के करीब बाइक चोरी की वारदात कबूलीं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक दर्जन के करीब बाइक बरामद की गईं। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बताया कि वे बाइकों को चोरी करके उत्तरप्रदेश ले जाते थे और बाद में मौका देखकर उन्हें बेच देते थे। वहीं यूपी से चोरी की गई बाइक को यमुनानगर अथवा अन्य शहरों में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें