फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली की टक्कर से पलटा ऑटो, एक परिवार के चार घायल

Wed, 10 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 73 पर शादीपुर पुल के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में चंडीगढ़ से सहारनपुर जा रहे एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी प्रेमवती अपने परिवार के छह अन्य सदस्यों के साथ चंडीगढ़ से सहारनपुर किसी काम से जा रही थी। उनके साथ उनकी तीन पोतियां रोजी, खुशी, व शिवानी थीं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से यमुनानगर तक वे बस से यमुनानगर पहुंचीं लेकिन उन्हें यहां सहारनपुर के लिए बस नहीं मिल पाई। उन्होंने सहारनपुर के लिए एक ऑटो किराए पर कर लिया।

जब वे ऑटो में चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73ए पर पश्चिमी यमुना नहर पुल के नजदीक पहुंचें तो पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली ने ओवरटेक करते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने किसी तरह ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में प्रेमवती, शिवानी, रोजी और खुशी घायल हो गईं। लोगों ने हादसे में घायल हुए लोगों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


स्ट्रेचर लेकर नहीं जाने पर एमएस ने कर्मचारियों को लताड़ा : हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जब घायल ट्रामा सेंटर के गेट पर पहुंचे तो अस्पताल का कोई भी कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर घायलों को इमरजेंसी रूम तक लेकर नहीं गया। इस पर परिजन व आसपास के लोग स्वयं ही घायलों को इमरजेंसी रूम में लेकर पहुंचे। परिजनों द्वारा स्वयं घायलों को गोद में उठाकर लाते देख मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विजय दहिया ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों को खूब लताड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें