फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सेल के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नवाब कॉलोनी में एक युवक नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मंडावर निवासी जावेद के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें