फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, लूट, झपटमारी व चोरी की वारदातें कबूली

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने लूट, झपटमारी व चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी, झपटमारी व लूट की एक-एक वारदात कबूल की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेल इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी के बाइक को बेचने के लिए कलानौर से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेश की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक चोरी की बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान वीना नगर निवासी अमित के नाम से हुई। आरोपी से जो बाइक बरामद हुई है वह उसने 6 जनवरी को थाना शहर क्षेत्र से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी ने 17 जनवरी को अपनी ही कॉलोनी में पड़ोसी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जोड़ियो नाके पर एक व्यक्ति से लूट की थी। आरोपी के साथी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी अमित पर झपटमारी का एक मामला पहले भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें