फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट सवारों को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) साढ़ौरा। कालाअंब व साढ़ौरा रोड पर असगरपुर टपरियां के पास शुक्रवार देर शाम ट्रक चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी असगरपुर ने बताया कि उसने 20 दिन पहले एक नई बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी। जिस पर वह रसूलपुर जा रहा था। रास्ते में झंडा निवासी गुरदयाल ने उनसे लिफ्ट मांगी जिस कारण मैने गुरदयाल को बाइक पर पीछे बैठा लिया। जैसे ही वे असगरपुर की टपरियां नजदीक पावर हाउस पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के कारण वह साइड में कच्चे में गिरा गया पर मेरी मोटरसाइकिल व गुरदयाल ट्रक में नीचे फंस गए, जिसके कारण गुरदयाल को काफी चोट आई। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और गुरदयाल को एंबुलेंस से साढ़ौरा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुरदयाल की हालत गंभीर देखते हुए जगाधरी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने गुरदयाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें