फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के गांव मंसूरा निवासी एक युवक ने चार साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी पर पिस्तौल के बल पर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप है। महिला ने जब युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से मना कर दिया और दोबारा इस संबंध में बात करने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पहले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी से उसके पास एक बेटा व बेटी है। लगभग छह साल उसकी अपने पति के साथ अनबन हो गई थी। इस कारण वह अपने बच्चों के साथ पति से अलग रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए वह करनाल में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। वहां पर उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव मंसूरा निवासी गुरजंत अपनी मां के साथ कपड़ा खरीदने आया, तभी से दोनों में पहचान हो गई। आरोपी उसके मोबाइल पर बात करने लगा। उससे शादी करने की बात कहकर नौकरी छुड़वा दी, इसके बाद वह साथ रहने लगा।
महिला ने बताया कि करीब नौ माह पहले दुष्कर्म करने से वह दो माह की गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। दिसंबर माह में उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। तब आरोपी ने उसे ठीक रखने की बात कहकर फैसला करवा लिया। कुछ दिन ठीक रहने के बाद आरोपी गुरजंत अपने माता पिता से मिलने की बात कहकर अपने घर चला गया, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। इस दौरान उसे पता चला कि गुरजंत को उसके परिवार के सदस्यों ने विदेश भेज दिया है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी गुरजंत, उसकी पिता भजन सिंह, मां कुलविंद्र कौर व मामा बडौली निवासी विक्कर के खिलाफ आईपीसी धारा 376 (2)एन, 377, 120 बी व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सोमवती का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें