फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गारमेंट शॉप का ताला तोड़कर चुराए कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सबलपुर स्थित गारमेंट शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव गधोला निवासी आशीष कुमार ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव सबलपुर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। वह देर शाम प्रतिदिन की तरह दुकान को बंद करके घर आ गया था। सुबह जब वह वापस दुकान पर पहुंचा तो दुकान का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से कपड़े गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए कपड़ों कीमत करीब आठ हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें