फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाडिय़ों में की जा रही है खैर की तस्करी, स्विफ्ट गाड़ी से 30 हजार की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य प्राणी विहार के मेहरनीवाला से खैर के पेड़ काटकर बेचने जा रहे तस्करों की वन विभाग की टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। नाका लगाकर खड़े वन कर्मियों ने जब एक स्विफ्ट कार को रुकवाना चाहा तो चालक ने वनकर्मियों पर कार चढ़ा दी। इस दौरान कोट बीट के इंचार्ज रविंद्र सिंह को चोट भी आई। बाद में आरोपी कार को कोटडा काहन सिंह गांव में छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने कार से खैर की लकड़ी के 14 टुकड़े बरामद किए, जिनकी कीमत करीब तीस हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

आरएफओ सुनील कुमार की शिकायत पर थाना छछरौली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में आरएफओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मेहरनीवाला जंगल कंपार्टमेंट नंबर-2 वन्य प्राणी विहार से जो खैर के पेड़ चोरी से कटे है। उस चोरी से कटी खैर की लकड़ी एक कार में भरकर ताहरपुर कोट रोड से बेचने कि फिराक में तस्कर निकलेंगे, जिस पर उन्होंने वन दरोगा दिनेश कुमार, वनरक्षक राम कुमार और वन दरोगा संजीव कुमार को साथ लेकर टीमें गठित की गई। इन टीमों ने ताहरपुर कोट रोड और लेदी डारपुर रोड पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान लेदी डारपुर रोड पर नाकाबंदी की ओर एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। टीम ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने कि बजाय टीम के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। टीम सदस्यों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई, लेकिन रविंद्र सिंह वनरक्षक को गाड़ी की साइड की टक्कर लगने से उसे चोट आई।
शिकायतकर्ता आरएफओ सुनील कुमार ने बताया कि कार में बैठे चालक कि पहचान अब्दुल इस्लाम निवासी चुहडपुर, मंगल सिंह और इरसाद निवासी जाटावालां के रूप में हुई। वहीं कार पर वीआईपी नंबर अंकित था। बाद में यह कार गांव कोटडा काहन सिंह निवासी मुस्तकिम के घर के पास रास्ते में छिपाकर खड़ी की हुई मिली। मुस्तकिम ने कार सवारों को भागने में मदद की है और ये भी पता चला कि इस व्यक्ति के भी खैर चोरों से संबंध हैं। वहीं ये भी जानकारी मिली है कि जाटावालां निवासी पोली और दाऊद अपनी बाइक पर इस गाड़ी को भगाने में मदद कर रहे थे। बरामद लकड़ी का मिलान सात अगस्त को मेहरनीवाला जंगल कंपार्टमेंट नंबर दो से चोरी हुए पेड़ों से मिलान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें