फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को शोर मचाकर परेशान करने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की मधु कॉलोनी में छत पर पढ़ाई कर रही छात्रा को शोर मचाकर परेशान करने का विरोध जताने पर दो परिवारों में विवाद हो गया। इस दौरान एक परिवार के लोगों ने तलवार, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधु कॉलोनी निवासी राजबीर ने बताया कि मंगलवार शाम को उसकी भतीजी अपने घर की छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी कॉलोनी का राहुल शोर कर पढ़ाई में बाधा पैदा कर रहा था। जब उसकी भतीजी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह नहीं माना। जिसकी जानकारी छात्रा अपने पिता राजकुमार दी। जब उसके भाई राजकुमार ने राहुल के चाचा निक्कू को शोर मचाकर परेशान करने की बात बताई तो निक्कू उल्टा उसे उसके साथ ही गाली गलौच करने लगा। इस दौरान आरोपी ने अपने हाथ में लकड़ी की भट्टी, बिट्टू ने तलवार, सन्नी ने डंडा, काला, राहुल व नाथी ने डंडा लेकर उसके भाई राजकुमार पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आये राजू, रजनी व रोशन पर भी हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन सभी को उपचार दिया गया। घटना की शिकायत पुलिस को देने पर आरोपी निक्कु, बिट्ट, काला, सन्नी, संजीव, मुंदरी , राहुल, नाथी राम, बबली, मीना व बिटटु पत्नी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट में दो लोग घायल, चार पर केस दर्ज
वहीं गांव गंदापुरा निवासी राजेंद्र कुमार ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त चतर सिंह के साथ गांव में ही किसी काम से जा रहा था। इस दौरान सुरेंद्र कुमार व जसविंद्र सिंह ने अपने लड़कों मनीष व भूरा के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में वह दोनों घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें