गांव कांजनू स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में स्मैक का नशा करते दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहीद उधम सिंह पार्क कांजनू में दो युवक स्मैक का नशा कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो गांव जठलाना निवासी अजमल उर्फ अज्जू व मंदीप लाइटर के साथ सिल्वर पेपर के नीचे आग लगाकर स्मैक का नशा कर रहे थे। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।