क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में 23 अप्रैल की सुबह पेड़ से बने फंदे पर लटके मिले प्रवासी मजदूर के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मंगलवार को पुलिस ने मृतक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अब संस्था द्वारा उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसलिए उसका पोस्टमार्टम करा संस्कार कराया जाएगा। बता दें कि बहादुरपुर निवासी किसान मनजीत के ट्यूबवेल के पास लगे पेड़ पर 23 अप्रैल को प्रवासी मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला था। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था।