गांव जयपुर से एक युवक 19 दिनों से लापता है। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जयपुर निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा सोनू है। लड़की की शादी हो चुकी है। उसका छोटा बेटा विनय एक सप्ताह पहले करनाल की फैक्टरी में काम पर लगा था। 10 फरवरी को उसका बेटा विनय करनाल से अपने घर आया था। 11 फरवरी को विनय घर से करनाल फैक्टरी जाने की बात कहकर गया था, लेकिन न तो वह फैक्टरी पहुंचा और न ही वापस घर आया। उन्होंने विनय की आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में बहुत तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने युवक की तलाश कर रही है।