फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों को पुर्तगाल भेजने के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालक से आठ लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटों को पुर्तगाल में भेजकर अच्छा रोजगार दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने मेडिकल स्टोर संचालक से आठ लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने विदेश भेजने के लिए दोनों बेटों को मेडिकल भी करवाया। लेकिन बावजूद इसके उन्हें पुर्तगाल नहीं भेजा। पुर्तगाल ने भेजने पर जब पीड़ित ने आरोपी ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा के गांव सफीलपुर निवासी ठाकुर सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य व मेडिकल स्टोर का कारोबार करता है। वर्ष 2017 में उसकी नारायणगढ़ के रायपुर विरान निवासी सुभाष चंद से मुलाकात हुई थी। आरोपी आरओ लगाने का कारोबार करता था। आरोपी ने उससे कहा कि वह पुर्तगाल में लड़कों को कंपनी के वर्क कार्य पर भिजवाता है। वहां पर अच्छा पैसा की कमाई की जाती है। वह अच्छी तनखाह मिलती है। यदि आपने किसी को भिजवाना है तो वह भिजवा देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने अपने दो बेटों नरेंद्र सिंह व विजय कुमार को पुर्तगाल भिजवाने के लिए आरोपी से बात की। दोनों बेटों को पुर्तगाल भेजकर रोजगार दिलाने के लिए 10 लाख रुपये में बात तय हो गई। बात तय होने पर आरोपी ने उससे उसके दोनों बेटों के आधार कार्ड, पासपोर्ट, फोटो, व अन्य दस्तावेज लिए। 24 सितंबर 2017 से आरोपी ने उनसे पैसे लेने शुरू किए। मई 2018 तक उन्होंने आरोपी को अलग अलग तारिखों में आठ लाख रुपये दे दिए। बेटों का पुर्तगाल भेजने के एवज में तीन मई 2018 को मैडिनो डैगनोस्टिक सेंटर सेक्टर 32-डी चंडीगढ़ में मेडिकल भी कराया गया। लेकिन उसके बाद भी उसके बेटों नरेंद्र सिंह व विजय कुमार को विदेश नहीं भेजा गया। काफी इंतजार के बाद जब उसने आरोपी से पुर्तगाल भेजने के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि उनका वहां पर जो बंदा था, वह वहां से फरार हो गया है। अब उनका कुछ भी नहीं हो सकेगा। पुर्तगाल नहीं भेजने पर उसने आरोपी से अपने रुपये व दस्तावेज मांगे। लेकिन आरोपी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कुछ दिन बीतने पर जब उसने फिर आरोपी से रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी सुभाष चंद के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें