श्मशान भूमि सुधार समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते समर्थक। स्वयं
यमुनानगर। पुराना हमीदा स्थित श्मशान भूमि सुधार समिति के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत जंगशेर सिंह को सर्वसम्मति से समिति का प्रधान चुना गया। उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सुरेंद्र मदान, सुखविंद्र सिंह शिंदा, योगेश चौधरी और दीक्षित सलवान को सौंपी गई। समिति के सचिव पद पर यादविक शर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में केदारनाथ शर्मा का चयन किया गया। नवीन गौतम को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया है। लेखाकार की जिम्मेदारी पुनीत गढ़ को दी गई। बैठक में रघुवीर मंदिर के प्रधान संजीव गढ़, सुखविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मदन बक्शी, सुनील कालड़ा, नवनीत शर्मा, एडवोकेट तरुण शर्मा मौजूद रहे। संवाद