फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार होने पर चुपचाप सहन न करें : रिंकू शर्मा

Sun, 08 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजकीय कॉलेज रादौरी की प्रो. डॉ. रिंकू शर्मा ने छात्राओं से आह्वान किया कि अत्याचार होने पर चुपचाप सहन न करेें।
उन्होंनने महिलाओं के ऊपर दिन प्रतिदिन हो रहे उत्पीड़न और अत्याचारों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को बहुत से ऐसे मामले बताए जिनमें महिलाओं पर बहुत अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से लड़कियों को अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों को चुपचाप सहन नहीं करना चाहिए, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न एप के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं से 112 जैसी एप मोबाइल फोन में डाउनलोड करवाई, ताकि कभी भी किसी छात्रा के साथ कोई ऐसी घटना न हो। डॉ. माला शर्मा ने छात्राओं से अपील की कि इस व्याख्यान को ध्यानपूर्वक सुनें, जिससे की आप सुरक्षित रह सकें। डॉ. रिचा सीकरी ने कहा कि जागरूक होना हमारी सुरक्षा को दर्शाता है और दूसरों को जागरूक करना हमारे नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। इस अवसर पर डॉ. नवीन भारद्वाज, प्रो. पूजा वर्मा, प्रो. पिंकी रानी, प्रो. जयचंद, प्रो. बंटी कुमार, प्रो. सिमरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें