फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पशुओं का तबेला हुआ राख

विज्ञापन
Creeped cattle from fire - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
(यमुनानगर) छछरौली। गनौली गांव में पशुओं के तबेले में अचानक आग लग गई। तबेले में लगी आग तेज हवा के कारण इतनी तेज हो गई कि जब तक ग्रामीण एकत्र हुए तब तक तबेला जलकर स्वाहा हो चुका था। गनौली निवासी बीरा ने बताया कि वह भेड़ पालने का कार्य करता है। गांव में उसने पशुओं की देखरेख के लिए तबेला बनाया हुआ है। जिसमें शुक्रवार को दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसको दी और ग्रामीण एकत्र होते रहे तब तक सारा तबेला जलकर राख हो चुका था। उसने बताया कि भेड़ पालन से उसके परिवार का पालन पोषण होता है। उसने बताया कि हजारों रुपये लागत लगाकर उसने यह तबेला तैयार कराया था। जो कि आग लगने से पूरी तरह राख के ढेर में बदल गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पीड़ित की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें